Homeदेशसीजेआई बोले पराली जाने वालों को जेल भेजो

सीजेआई बोले पराली जाने वालों को जेल भेजो

-

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली- एनसीआर में पराली जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। अदालत ने सरकार से कहा कि इस मामले में पराली जलाने वालों के खिलाफ दंडात्मक प्रावधान क्यों नहीं की जा रही है। सरकार कार्रवाई से कतरा क्यों रही है। कुछ लोगों को जेल भेजने से सही संदेश जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि हम किसानों का सम्मान करते हैं क्योंकि वो हमें खाना देते हैं लेकिन किसी को भी पर्यावरण को दूषित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि आप किसानों के लिए कुछ दंडात्मक प्रावधानों के बारे में क्यों नहीं सोचते। अगर कुछ लोग जेल में हैं तो इससे सही संदेश जाएगा।

अगर पर्यावरण की रक्षा करने का आपका सच्चा इरादा है तो फिर आप एक्शन लेने से क्यों कतरा रहे हैं। अदालत ने कहा कि देश में किसानों का एक विशेष स्थान है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे इसका फायदा उठाए। सरकार इस पर फैसला लें, नहीं तो अदालत आदेश जारी करेगी। गलती करने वाले अधिकारियों की तो बात छोड़िए क्यों कि हर किसान पर नजर रखना अधिकारियों के लिए मुश्किल है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts