Homeन्यूज़डबल धमाके को तैयार भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना

डबल धमाके को तैयार भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना

-

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अंजना सिंह की मानो पांचों ऊंगलियां घी में हैं। जहां उनकी फिल्म ‘अवैध’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं, उनकी दूसरी फिल्म ‘आपन कहाये वाला के बा’ का पहला पोस्टर रिलीज हुआ है। अंजना ने फैंस को जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर दोनों फिल्म के पोस्टर जारी किए। पहली पोस्ट में उन्होंने फिल्म ‘अवैध’ का पोस्टर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। पोस्टर में वह दुल्हन के लिबास में घूंघट हल्का ऊपर किए हुए, भावुक अंदाज में नजर आ रही हैं।

उन्होंने पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा, “26 सितंबर।” इस फिल्म के निमार्ता आदित्य कुमार झा और निर्देशक नीरज रणधीर हैं। पटकथा और डायलॉग प्रवीण चंद्र ने लिखे हैं, जबकि गाने संदीप नाथ, ब्रजकिशोर दुबे, इरशाद खान सिकंदर, कृष्णा बेदर्दी और अभिषेक चौहान ने लिखे हैं। वहीं, फिल्म में संगीत बापी टूटूल, कृष्णा बेदर्दी और पप्पू श्रीवास्तव का है।

वहीं, दूसरी पोस्ट में उन्होंने फिल्म ‘आपन कहाये वाला के बा’ का पहला पोस्टर रिलीज किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, फर्स्ट लुक। पोस्टर में अंजना और सह-कलाकारों के गंभीर भाव देख फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि फिल्म किसी सामाजिक या गंभीर मुद्दे पर आधारित हो सकती है। इस फिल्म के निमार्ता विनय सिंह और रजनीश मिश्रा हैं, जबकि लिरिक्स रजनीश मिश्रा के हैं। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर बिनीत केडिया हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts