Homeदेशपीएम मोदी ने ट्रंप की तारीफ पर दिखाई गर्मजोशी

पीएम मोदी ने ट्रंप की तारीफ पर दिखाई गर्मजोशी

-

  • अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार।

एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता के सकारात्मक आकलन पर गर्मजोशी से प्रतिक्रिया व्यक्त की और विश्वास जताया कि यह वार्ता दोनों देशों के बीच साझेदारी की असीम संभावनाओं को तलाशने का मार्ग प्रशस्त करेगी। मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश व्यापार वार्ता को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक पोस्ट में कहा भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ता भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। हमारी टीमें इन चचार्ओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रम्प से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूँ। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

मोदी की यह टिप्पणी ट्रंप द्वारा कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट के बाद आयी है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता के सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई मुश्किल नहीं होगी और वह जल्द ही अपने अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात करेंगे। इसे भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते में जो बाधाएं हैं, उन्हें दूर करने के लिए बातचीत जारी है।

उन्होंने कहा, मैं आने वाले हफ्तों में अपने सबसे अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे भरोसा है कि हमारे दोनों देशों के बीच वार्ता ठीक तरह से पूरी हो जाएगी, कोई मुश्किल नहीं आएगी। भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क (टैरिफ) लगाने के निर्णय के बाद ट्रंप की कड़ी टिप्पणियों से कई सप्ताह तक संबंधों में तनाव रहने के बाद, दोनों देशों के बीच रिश्तों में हाल में सुधार के संकेत मिले हैं। हाल में यह दूसरी बार है जब ट्रंप ने भारत के साथ अपने देश के संबंधों की सराहना की है और इसके साथ ही उन्होंने मोदी की भी प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्रंप की टिप्पणियों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts