Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशनोएडा: यमुना में बाढ़ से जेवर के पांच गांवों में तबाही

नोएडा: यमुना में बाढ़ से जेवर के पांच गांवों में तबाही

-

– सैकड़ों बीघा धान, बाजरा और सब्जियों की फसल बर्बाद, पशु चारे का भी संकट।

नोएडा। यमुना नदी में बाढ़ के कारण जेवर के खादर क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ है। पांच से अधिक गांवों में सैकड़ों बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है।

मेंहदीपुर, चंडीगढ़, सिरौली खादर और फलैदा गांव के किसानों की धान, बाजरा, ज्वार और सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। पुरानी यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से खादर एरिया के निचले इलाकों में पानी भर गया है।

प्रभावित किसानों में एदल सिंह, सतीश, शोभा भाटी, बिजेंद्र सिंह, मनोज, प्रीतम सिंह, गुरदीप, सोनू, सुखदेव और तस्लीम शामिल हैं। फसलों के नष्ट होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

इस बाढ़ से एक और गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों के सामने अब पशुओं के लिए चारे की कमी का संकट उत्पन्न हो गया है। खादर एरिया में बड़े पैमाने पर की जाने वाली खेती से स्थानीय किसानों की आजीविका चलती है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts