Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशमथुरा में यमुना खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर

मथुरा में यमुना खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर

-

  • ज्ञान गुदड़ी से पर्यटन थाना तक पानी भरा, मोक्षधाम के द्वार पर पहुंची।

मथुरा। यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। लगभग खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही यमुना अब बेकाबू होती दिखाई दे रही है। यमुना की बाढ़ की चपेट में रिहायशी इलाके से लेकर पर्यटन थाना भी आ गया है। मोक्षधाम के गेट तक यमुना हिलोरे मार रही है। मथुरा में यमुना खतरे के निशान 166 मीटर से करीब एक मीटर ऊपर बहने लगी तो बेकाबू होती दिखाई दी। जो यमुना परिक्रमा मार्ग से करीब 800 मीटर दूर बहती थी, वह अब वृंदावन में परिक्रमा मार्ग में हिलोरे मार रही है। यमुना का पानी परिक्रमा मार्ग में आने के कारण इस रास्ते को बंद कर दिया गया है।

परिक्रमा मार्ग में यमुना का पानी वराह घाट पर 2 फीट तो कालीदह पर 4 फीट से ज्यादा है। वहीं, चीरघाट से लेकर केशीघाट तक घाट ही पानी में डूब गए हैं। यमुना जगन्नाथ घाट पर भी हिलोरे मार रही है। वहीं, पानीघाट और गुरुकुल तिराहा पर भी पानी सड़क पर पहुंच गया है।

वृंदावन में विकराल रूप दिखा रही यमुना का पानी खादर के इलाकों को पार कर अब बांगर इलाके में भी पहुंच गया है। प्राचीन धार्मिक स्थल ज्ञान गुदड़ी पर भी यमुना पहुंच गई है। यहां के बारे में कहा जाता है उद्धव जी को द्वापर में गोपियों ने यहां ज्ञान दिया था। इसीलिए इसे ज्ञान गुदरी कहा जाता है।
मथुरा में प्रशासन बाढ़ क्षेत्र में फंसे लोगों से लगातार बाहर निकल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। लेकिन अभी भी हजारों लोग ऐसे हैं जो घरों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं श्याम कुटी इलाके के रहने वाले मनोज शर्मा।

इस कॉलोनी में 5 फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है। सभी रास्ते बंद हैं घरों में पानी एक एक मंजिल तक पहुंच गया है। मनोज ने बताया कि घरों में समान है कैसे निकला जाए। चोरी का डर है पीने का पानी बारिश के पानी से काम चला रहे हैं।

बाढ़ का पानी पर्यटन थाना में भी पहुंच गया। यहां पानी भरा होने के कारण पुलिस कर्मियों को ड्यूटी देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस कर्मियों को हो रही दिक्कत को देखते हुए अधिकारियों ने थाना में रखे समान को वृंदावन कोतवाली में शिफ्ट करने के आदेश दे दिए।
बाढ़ का पानी भरा और पीड़ितों को खाने पीने की समस्या हुई तो जरूरतमंदों के मदद के लिए मददगारों ने हाथ बढ़ाए। पानी भरा होने के बीच लोग बाढ़ पीड़ितों को खाना खिलाते दिखे। पुणे की एक संस्था नाव में खाना भरकर जरूरतमंदों तक पहुंचा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts