Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशमुंबई में ब्लास्ट की धमकी का आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में ब्लास्ट की धमकी का आरोपी गिरफ्तार

-

– बिहार का रहने वाला, वॉट्सएप पर लिखा था कि 400 किग्रा आरडीएक्स 34 गाड़ियों में फिट किया

नोएडा। मुंबई में गणेश उत्सव के बीच ब्लास्ट की धमकी देने वाले शख्स उत्तर प्रदेश के नोएडा से शनिवार को गिरफ्तार हुआ। आरोपी की पहचान 50 साल के अश्विन कुमार सुप्रा के रूप में हुई है। वह बिहार के पटना का रहने वाला है और पिछले 5 साल से नोएडा में रह कर ज्योतिष और वास्तु शास्त्र का काम करता था।

आरोपी ने गुरुवार देर रात मुंबई पुलिस को वॉट्सएप पर धमकी भरा मैसेज भेजा था। उसने लिखा था, ‘लश्कर-ए-जिहादी के 14 आतंकी मुंबई में घुस चुके हैं। आतंकियों ने 400 किलो आरडीएक्स 34 गाड़ियों में फिट कर दिया है। वे बड़ा ब्लास्ट करने वाले हैं, जिससे एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है।’

धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस ने हाईअलर्ट घोषित कर दिया और क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी। एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट थी। जांच के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच नोएडा पहुंची और सेक्टर-79 की सोसाइटी से आरोपी को गिरफ्तार किया।

क्राइम ब्रांच आरोपी को अपने साथ लेकर मुंबई आ गई है। पुलिस ने आरोपी का फोन और सिम कार्ड जब्त किया है, जिससे उसने धमकी दी थी। इसके अलावा उसके पास से 4 सिम कार्ड होल्डर, 6 मेमोरी कार्ड होल्डर, एक सिम स्लॉट एक्सटर्नल, दो डिजिटल कार्ड बरामद हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अश्विन ने पूछताछ में मुंबई पुलिस को बताया कि साल 2023 में वह फ्रॉड के एक केस में पटना के जेल में तीन महीने रहा था। तब फिरोज नाम के एक व्यक्ति ने उसके खिलाफ शिकायत की थी।

अश्विन ने बताया कि वह तब से ही फिरोज से बदला लेना चाहता था, इसलिए उसके नाम से मुंबई पुलिस को मैसेज भेजा था। हालांकि, फिरोज कौन है, फ्रॉड का क्या मामला था, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts