Homeउत्तर प्रदेशMeerutबीजेपी नेता विनीत अग्रवाल शारदा के फिर बिगड़े बोल, हिंदुओं को हम...

बीजेपी नेता विनीत अग्रवाल शारदा के फिर बिगड़े बोल, हिंदुओं को हम दो हमारे दो नहीं हमारे….

-

  • भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा के फिर आए बिगड़े बोल
  • हिंदुओं को हम दो हमारे दो नहीं हमारे पांच का सिद्धांत अपनाना होगा.
  • बोले: मुसलमान कहता कि मैं एक, मेरी तीन और हमारे 18, इसका जीता जागता सबूत है संभल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा के एक बार फिर बिगड़े बोल सामने आए हैं। सरकार जहां एक तरफ जनसंख्या नियंत्रण को लेकर मंथन कर रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता ने आज मेरठ में कहा कि हिंदुओं को हम दो हमारे दो के सिद्धांत को छोड़कर अब हम दो हमारे पांच का सिद्धांत अपनाना होगा।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और स्वेदेशी अपनाने के आह्वान पर स्वदेशी जनजागरण अभियान की तैयारी की जानकारी देने के लिए विनीत अग्रवाल शारदा ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी। जिसमें उन्होंने संभल पर आई रिपोर्ट को लेकर मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों पर यह बात कही।

 

 

उन्होंनें कहा कि औरंगजेब और गौरी की मानसिकता से प्रेरित होकर समाजवादी पार्टी ने सरकारे चलाई हैं। समाजवादी पार्टी की सरकारों ने सम्भल और उत्तर प्रदेश में जो मंदिर थे , उन्हें ध्वस्त करने का कार्य किया। संभल की रिपोर्ट ने हिंदू और सनातनी के दिल पर चोट करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि अपने गांव देश शहर को छोड़कर नहीं जाना चाहिए। हिंदुओं को जनसंख्या बढ़ानी चाहिए। हम दो हमारे पांच के सिद्धांत को अपनाओ, नहीं तो मुसलमान जो कहता कि मैं एक मेरी तीन और हमारे 18 इसका जीता जागता सबूत है। ऐसे में अगर हिंदुओ ने अपने बच्चे नहीं बढ़ाये, तो मुसलमानों की संख्या बढ़ेगी और 35 साल के बाद फिर भारत माता रोएगी। क्योंकि भारत के दो टुकड़े होंगे। इसलिए हम दो हमारे पांच के सिद्धांत को अपनाओ हम दो हमारे एक के सिद्धांत को छोडो।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts