HomeCRIME NEWSGonda Murder: सवारियों से झगड़े में ई-रिक्शा चालक की हत्या

Gonda Murder: सवारियों से झगड़े में ई-रिक्शा चालक की हत्या

-

– गला कसकर मार डाला, उपरिया पॉवर हाउस के पीछे झाड़ियों में मिला शव।

गोंडा। एक ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई। मृतक के ई-रिक्शे पर वह कुछ लोगों बैठकर देर रात उमरिया पावर हाउस के पीछे गए थे। इसी दौरान ई-रिक्शा चालक और ई रिक्शा पर बैठकर गए आरोपियों से किसी बात को कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपियों ने ही गला कस कर के संगम लाल उर्फ भोला शुक्ला की हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के उमरिया गांव का है। मृतक की पहचान संगम उर्फ भोला शुक्ला (45) के रूप में हुई है। संगम कुछ लोगों के साथ उमरिया पावर हाउस के पीछे कुछ सवारियों को लेकर गए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपियों ने संगम का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। घटनास्थल से पुलिस को पानी की बोतलें और मृतक का ई-रिक्शा मिला है।

7 भाइयों में से मृतक संगम लाल उर्फ भोले शुक्ला दूसरे नंबर पर थे। उनकी 25 साल पहले शादी हुई थी। किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ और दोनों काफी दिनों से अलग रह रहे थे। दोनों की शादी पूरी तरीके से लिखा पढ़ी के बाद खत्म करा दी गई थी। संगम लाल ई रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन कर रहा था।

नवाबगंज थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts