Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ से चलेगी देश की दूसरी लंबी दूरी की वंदेभारत

मेरठ से चलेगी देश की दूसरी लंबी दूरी की वंदेभारत

-

  • 783 किमी की दूसरी तय कर पहुंचेगी वाराणसी, लखनऊ-अयोध्या में भी रुकेगी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लखनऊ तक संचालित होने वाली वन्दे भारत ट्रेन अब अयोध्या होते हुए वाराणसी तक जाएगी। यह ट्रेन देश की सबसे की दूसरी सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत ट्रेन होगी। अभ्ज्ञी तक इस स्थान पर दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत थी।

मेरठ से वाराणसी जाने वाली यह वंदे भारत देश में संचालित होने वाली दूसरी सबसे लंबी दूरी वाली वंदे भारत ट्रेनों में शामिल हो गई है। लखनऊ तक जाने में यह ट्रेन 500 से भी कम किलोमीटर तय करती थी लेकिन अब यह दूरी 783 हो गई है।

वंदे भारत ट्रेन की इस यात्रा की समय अवधि लगभग बारह घंटे की होगी। इस दौरान यह ट्रेन 783 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसकी औसतन रफ्तार 66 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। हालांकि चलने की रफ्तार ज्यादा होगी लेकिन स्टेशन पर रुकने के कारण यह औसतन रूप से कुछ कम हो जाएगी।

नवाबों की नगरी से तीर्थ स्थान का बढ़ा सफर: अभी तक वंदे भारत नवाबों की नगरी कहे जाने वाले और प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक चलती थी। लेकिन अब यह ट्रेन मेरठ को बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी और राम जन्म भूमि अयोध्या से भी जोड़ेगी।

सात स्टेशन पर होगा ब्रेक

मेरठ जंक्शन से चलकर यह ट्रेन अन्य 5 स्टेशन पर बीच में रुक अपने आखिरी स्टेशन वाराणसी तक पहुंचेगी। इसी क्रम में वाराणसी से चलकर बीच में पांच स्टेशन रुक कर मेरठ जंक्शन पहुंचेगी। जिन स्टेशनों पर रुकेगी, उनमें मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी हैं।

किस स्टेशन पर किस समय पहुंचेगी वंदे भारत

मेरठ से चलने का समय सुबह 6.35 रहेगा
हापुड़ स्टेशन पहुंचेगी- 7.10 बजे
मुरादाबाद स्टेशन सुबह – 8.35 बजे
बरेली स्टेशन सुबह 10.04 बजे
लखनऊ जंक्शन दोपहर- 13.45
आयोध्या जंक्शन 15.53 बजे
वाराणसी जंक्शन शाम 18.25 बजे

वाराणसी से आते समय

वाराणसी जंक्शन से सुबह 9.10 बजे चलेगी
आयेध्या जंक्शन सुबह 11.40 बजे
लखनऊ जंक्शन दोपहर 13.40 बजे
बरेली स्टेशन शाम 17.13 बजे
मुरादाबाद स्टेशन 18.50 बजे
हापुड़ जंक्शन शाम 20.10 बजे
मेरठ जंक्शन रात 21.05 बजे

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts