Homeन्यूज़प्यार से ज्यादा महंगे गिफ्ट को पसंद करती है रुबीना

प्यार से ज्यादा महंगे गिफ्ट को पसंद करती है रुबीना

-

मुंबई। पति पत्नी और पंगा एक नया रियलिटी शो है, जिसमें सेलिब्रिटी जोड़ियां बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। मनोरंजन जगत की कई लोकप्रिय जोड़ियां इस शो में हिस्सा ले चुकी हैं, जिनमें रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला भी शामिल हैं। हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में यह दिखाया गया है कि कैसे यह जोड़ी अपने आर्थिक संघर्ष के दौर को याद करते हुए भावुक हो जाती है।

रुबीना ने खुलासा किया कि कैसे वह प्यार से ज्यादा महंगी चीजों को महत्व देती हैं। कपल की कहानी सुन शो के होस्ट मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे की आंखें भी नम हो गई। कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर पति पत्नी और पंगा का एक नया प्रोमो अपलोड किया है। प्रोमो शुरू होते ही अभिनव शुक्ला फूट-फूट कर रो पड़ते हैं और रुबीना दिलैक से अपनी कहानी शेयर करने के लिए कहते हैं। वह खुद को रोक नहीं पाते और भावुक हो जाते हैं। रुबीना ने फिर बताया कि कैसे वे एक-दूसरे के जन्मदिन को खास बनाते हैं और उस पल को याद किया जब अभिनव ने उन्हें इस खास दिन की शुभकामनाएं देने के लिए एक बैग दिया था।

रुबीना दिलैक ने कहा, वो एक बैग गिफ्ट लेकर आया और बोला हैप्पी बर्थडे। हालांकि, एक्ट्रेस ने आगे जो कहा वह सुन सब भावुक हो जाते हैं। उन्होंने आगे कहा, इसे स्वीकार करने के बजाय मैं बस नखरे दिखाने लगी। मैंने कहा यह क्या है? और उन्होंने कहा, ह्यरुबीना इस बार मेरे पास पैसे नहीं थे। बिग बॉस 14 फेम ने खुलासा किया, इस बात ने मुझे इतना प्रभावित किया कि मुझे एहसास हुआ हम कितनी गलत जगह उम्मीदें रखते हैं।

उन्होंने बताया कि अब उनके पास लाखों के बैग हैं, लेकिन आज भी उनके पति अभिनव का दिया बैग अलग सुरक्षित रखा है। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने 2018 में शादी की थी। बिग बॉस 14 से मशहूर हुई इस जोड़े ने अपनी शादी में कठिनाइयों का सामना किया था। लेकिन शो से बाहर होने के बाद दोनों ने फिर से एक-साथ रहने का फैसला किया। यह लोकप्रिय टीवी कपल अब जुड़वां बेटियों के माता-पिता हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts