HomeCRIME NEWSनिक्की हत्याकांड में पति सास-ससुर सहित चार गिरफ्तार

निक्की हत्याकांड में पति सास-ससुर सहित चार गिरफ्तार

-

  • दो वीडियो आए सामने, घटना के दौरान बाहर सड़क पर दिखा विपिन।

ग्रेटर नोएडा। निक्की हत्याकांड में पुलिस ने फरार जेठ और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार सुबह पुलिस ने विवाहिता की जलाकर हत्या के मामले में वांछित चल रहे जेठ रोहित भाटी को सिरसा टोल चौराहा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस इस मामले में पहले आरोपी पति विपिन भाटी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सास दया को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। अब तक पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पति को कल पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था।

आयोग ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और तीन दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। साथ ही निष्पक्ष जांच और पीड़िता के परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

बताया जा रहा है कि घर में निक्की के बुटीक व भाभी कंचन के ब्यूटी पार्लर चालने से विपिन नाखुश था। साथ ही उसे दोनों बहनों का इंस्टाग्राम चलाना पसंद नहीं थी। आरोपी आए दिन निक्की से लड़ता है।

इस पूरे घटना क्रम के बाद दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहला वीडियो ये बता रहा है कि जिस समय निक्की को जलाया गया उस दौरान विपिन घर के बाहर था। दोनों वीडियो की जांच पुलिस कर रही है।

लोगों का कहना है, जब वो बाहर था तो आग किसने लगाई। वहीं एक वीडियो 2024 का है। जिसमें आरोपी विपिन कार में एक लड़की के साथ पकड़ा गया। हालांकि दोनों ही वीडियो वायरल है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts