Homeउत्तराखंडDehradunउत्तराखंड के चमोली में मची तबाही, बादल फटने से मलबे में दबे...

उत्तराखंड के चमोली में मची तबाही, बादल फटने से मलबे में दबे घर

-

देहरादून। चमोली जिले में शुक्रवार की आधी रात बादल फटने से भारी तबाही मची है। चमोली जिले के थराली क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में आधी रात को बादल फटने की घटना के बाद घरों में बाजारों में मलबा भर गया है जिससे त्राहिमाम मचा है। नगर पंचायत थराली के कोटड़ीप में दुकानों और मकानों को नुकसान होने के साथ ही गाड़िया मलबे में दबी हुई हैं। इसके साथ ही तहसील मुख्यालय राड़ीबगड़ में उपजिलाधिकारी आवास के भीतर तक मलबा घुस गया, नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास और राड़ीबगड़ के कई घरों में मलबे से नुकसान हुआ है। वहीं कई बाइक और अन्य वाहन मलबे की चपेट में हैं। घटना के बाद से ही लोग दहशत में हैं और भारी बारिश के बीच लोग घरों से भागकर सुरक्षित स्थानों पर जाकर अपनी जान बचाई।

थराली बाजार, कोटदीप, और तहसील थराली परिसर में नुकसान: थराली कस्बे में शुक्रवार की आधी रात के बाद बादल फटने से तहसील परिसर, एसडीएम आवास, और कई घरों में भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया। तहसील परिसर में खड़ी कुछ गाड़ियां भी मलबे में दब गईं, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा। तेज बहाव और मलबे के कारण कस्बे की सड़कें तालाब जैसी हो गईं।

सागवाड़ा गांव में हताहत: पास के सागवाड़ा गांव में एक युवती के मलबे में दबने से मौत की सूचना है, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर भागे। राहत और बचाव कार्यों में पुलिस और प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं चेपड़ों बाजार में कुछ दुकानें मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा, एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। थराली-ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा के पास मलबे और भारी बारिश के कारण अवरुद्ध हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts