Monday, October 13, 2025
Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशनोएडा: सरकारी अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी...

नोएडा: सरकारी अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी

– युवक ने हाथ पकड़ा, वार्ड के पीछे चलने के लिए कहा, मना करने पर धमकी दी।

नोएडा। शराब के नशे में जिला अस्पताल में एक व्यक्ति ने नर्सिंग अधिकारी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने शोर मचा दिया। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

महिला ने सेक्टर-39 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा- मैं जिला अस्पताल के महिला वार्ड में नर्सिंग आॅफिसर के पद पर कार्यरत हैं। इस समय महिला की ड्यूटी रात में चल रही है।

महिला ने कहा कि सोमवार देर रात मनोज शर्मा नाम का व्यक्ति मेडिसिन के महिला वार्ड में आया। वह शराब के नशे में धुत था। मनोज बार-बार महिला को वार्ड के पीछे चलने को बोल रहा था। महिला ने जब मना किया तो उसने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती वार्ड के पीछे ले जाने लगा।
किसी तरह से महिला ने खुद को आरोपी से छुड़ाया। इसके बावजूद वह लगातार छेड़खानी और बदसलूकी किए जा रहा था। शोर शराब सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा।

अरोपी यू्ट्यूबर है पहले भी कर चुका परेशान

इसी दौरान वार्ड प्रभारी और सिक्योरिटी गार्ड आ गए और आरोपी को दबोच लिया। नशे में उसने सिक्योरिटी गार्ड के साथ भी अभद्रता की। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन के घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ ले गई। वहीं घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी यूट्यूबर है और पूर्व में भी अस्पताल के स्टॉफ को परेशान कर चुका है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments