शारदा न्यूज़, संवाददाता |
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2023-24 की द्वितीय वरीयता सूची (मेरिट लिस्ट) 26.09.2023 को प्रकाशित की जायेगी।
द्वितीय वरीयता सूची के आधार पर विश्वविद्यालय परिसर विभाग में 26.09.2023 से 29.09.2023 तक (03 कार्य दिवस) प्रवेश किये जायेंगे।
विश्वविद्यालय परिसर विभाग द्वारा विश्वविद्यालय पोर्टल पर 29.09.2023 तक समस्त प्रवेशित अभ्यर्थियों को सम्पुष्ट (कन्फर्म) सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है।सम्बन्धित परिसर विभाग में प्रवेश लेने हेतु समस्त अभ्यर्थी अपनी लॉगइन आईडी से अपना पंजीकरण फॉर्म एवं ऑफर लेटर डाउनलोड करेंगे।
पंजीकरण फॉर्म एवं ऑफर लेटर के साथ अपने शैक्षिक प्रमाण, आरक्षण समबन्धी प्रमाण, मूल निवास, आधार आदि समस्त प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छाया प्रति संलग्न करते हुए मूल प्रमाण पत्रों के साथ सम्बन्धित विश्वविद्यालय परिसर विभाग में प्रवेश हेतु सम्पर्क करें।
द्वितीय वरीयता सूची में अंकित पाठ्यक्रम एवं विश्वविद्यालय परिसर विभाग आवंटित होने पर यदि अभ्यर्थी प्रवेश लेने में असमर्थ रहता है, तो ऐसे अभ्यर्थियों को ओपन मेरिट में ही प्रवेश का अवसर दिया जायेगा।