Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: सरकारी जमीन पर कब्जा कर बना है तान्या ऑटोमोबाइल शोरूम

Meerut News: सरकारी जमीन पर कब्जा कर बना है तान्या ऑटोमोबाइल शोरूम

-

  • नजूल की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत को लेकर नगर आयुक्त से मिले अधिवक्ता रामकुमार शर्मा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। तान्या ऑटोमोबाइल्स द्वारा करोड़ों की नजूल भूमि व सार्वजनिक सड़क पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को अधिवक्ता रामकुमार शर्मा अपने साथियों संग नगर आयुक्त सौरभ गंगवार से मिले। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए इस मामले में उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने की मांग की।

ज्ञापन सौंप रहे अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि, मेरठ नगर के सबसे प्रमुख और व्यस्त चौराहे छिप्पी टैंक (आरजी कॉलेज रोड) स्थित तान्या आॅटोमोबाइल्स (मारुति सुजुकी नेक्सा) शोरूम के स्वामी विवेक गर्ग और हर्ष गर्ग द्वारा बड़े पैमाने पर राज्य सरकार की नजूल भूमि एवं नगर निगम की सार्वजनिक सड़क की भूमि पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण कर रहे हैं। जबकि, यह निर्माण न केवल नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973, नगर निगम अधिनियम, और उत्तर प्रदेश शासन के नजूल भूमि संबंधी शासनादेशों का खुला उल्लंघन है, बल्कि यह धोखाधड़ी कर सरकारी संपत्ति हड़पने और शासन को करोड़ों रुपये की राजस्व हानि पहुंचाने का संगठित प्रयास है।

उन्होंने कहा कि, इस बात को अखबारों द्वारा भी लगातार प्रकाशित किया जा रहा है कि, यह भूमि नगर निगम एवं राजस्व अभिलेखों में सरकारी (नजूल) भूमि दर्ज है। यह स्पष्ट कहा गया है कि बेसमेंट, भू-तल, प्रथम और द्वितीय तल पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत अवैध निर्माण किया गया है, जो धारा 26 एवं 27 के उल्लंघन में आता है। तान्या आॅटोमोबाइल्स के स्वामी नगर निगम की सार्वजनिक सड़क पर पक्का निर्माण कर रहे हैं। यह अतिक्रमण जनहित के लिए गंभीर खतरा है और इसे तत्काल रोका जाना आवश्यक है।

अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने नगर आयुक्त सौरभ गंगवार से इस मामले में तत्काल प्रभाव से उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया जाने, सड़क पर चल रहे निर्माण को तुरंत रूकवाने की मांग की। इस दौरान भाजपा पार्षद संदीप रेवड़ी, अधिवक्ता रवि कुमार, भाजपा नेता नवीन अरोड़ा, विपुल सिंघल, पंकज जॉली आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts