HomeCRIME NEWSMeerut News: सरूरपुर थाना क्षेत्र में 12 साल की बालिका के साथ...

Meerut News: सरूरपुर थाना क्षेत्र में 12 साल की बालिका के साथ रेप, पेट में दर्द होने पर पता चला

-

  • सात माह की गर्भवती होने पर खुला दुष्कर्म का राज।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र में 12 साल की बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका सात महीने की गर्भवती है। गुरुवार देर रात पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत की मांग की है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि 3 दिन पहले बेटी के पेट में दर्द हुआ। उसने अपनी मां को बताया। इसके बाद परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने कहा कि अल्ट्रासाउंड करना पड़ेगा। अल्ट्रासाउंड किया गया तो पता चला कि वह सात माह की गर्भवती है। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए।

परिजनों ने बालिका से पूछा तो उसने पूरी जानकारी दी। बालिका ने बताया कि सात महीने पहले एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रात करीब दस बजे पीड़िता को लेकर थाने गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts