Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: पति ने धोखे से किया एक्स पार्टी तलाक, पत्नी ने ससुराल...

मेरठ: पति ने धोखे से किया एक्स पार्टी तलाक, पत्नी ने ससुराल के बाहर दिया धरना

-

  • कोर्ट से खारिज होने के बाद पत्नी ने ससुराल के बाहर दिया धरना।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरस्वती लोक में सोमवार रात एक महिला ने अपनी ससुराल पहुंचकर घर के बाहर धरना दे दिया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया। पति ने धोखे से मकान बेच दिया और एक्स पार्टी तलाक ले लिया था।

छाया अग्रवाल नामक महिला ने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले सरस्वती लोक निवासी मोहित से हुई थी। उसने आरोप लगाया कि मोहित ने आठ महीने पहले मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। साथ ही उसके बच्चे को भी छीन लिया।

जब महिला कोर्ट पहुंची तो कोर्ट ने एक्स पार्टी तलाक को खारिज कर दिया। कोर्ट के आदेश के बाद महिला सोमवार रात अपनी ससुराल पहुंची और घर के बाहर धरना दे दिया।

छाया ने बताया कि उसने चौकी से लेकर कप्तान के दफ्तर तक न्याय की गुहार लगाई। लेकिन मामला थाने पहुंच गया। उसका आरोप है कि मामले के जांच अधिकारी कर्म सिंह ने प्रतिवादी का सहयोग किया। उन्होंने वादी का नंबर भी ब्लॉक कर दिया और मुलाकात भी नहीं की।

महिला के धरने की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। कप्तान के आदेश पर थाना पुलिस हरकत में आई और बामुश्किल महिला और उसके परिवार वालों को संभाला।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts