HomeAccident Newsट्रक की टक्कर से कार सवार पति-पत्नी समेत तीन की मौत, सरसावा...

ट्रक की टक्कर से कार सवार पति-पत्नी समेत तीन की मौत, सरसावा में हुआ एक्सीडेंट

-

– मध्य प्रदेश का परिवार ट्रैवलर से हरिद्वार जा रहा था।

सहारनपुर। उत्तराखंड-पंचकुला हाईवे पर एक फोर्स क्रूजर कार को खनन से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि मृतकों के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए है। वहीं परिजनों को भी सूचना कर दी है। मरने वालों में पति-पत्नी शामिल है। घटना थाना सरसावा क्षेत्र में हुई है।

मध्य प्रदेश के कुमराज के रहने वाले सूरज ने बताया कि वो कई तीर्थ स्थान पर गए। लास्ट में हरिद्वार में आकर गंगा स्नान करना था। उसके बाद सभी अपने घर लौट जाते। देर रात को वो जैसे ही मन्नत ढाबे के पास पहुंचे। तभी सामने से एक डंपर तेजी से ओवरटेक करते हुए आया। जिसको बचाने के चक्कर में सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में गाड़ी घुस गई। गाड़ी वो खुद चला रहा था।

हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी में सवार लोगों को बमुश्किल लोगों और पुलिस ने निकाला। हादसे में पवन (30) और उसकी पत्नी रुकमणि (28) के अलावा हरिनारायण (55) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लक्ष्मण, रेखा, निरंजन, विमला, दशरथ, रचना और कृष्णा गंभीर से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा जगैता नजीर के पास हुआ है।

ड्राइवर सूरज ने बताया कि हादसे में घायल और मारे गए लोगों सभी परिवार के लोग है। मैं अपने दोस्त से गाड़ी को मांगकर लाया था। 20 जुलाई को अपने गांव से चले थे। लेकिन लास्ट में गंगा स्नान के बाद अपने घर लौटना था। लेकिन ये हादसा हो गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts