HomeAccident NewsJhalawar: स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत, मलबे में...

Jhalawar: स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत, मलबे में 37 दबे

-

  • स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत।
  • मलबे में दबे 37 बच्चे घायल, बारिश से हुआ हादसा।

झालावाड़। जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पिपलोदी गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन की छत गिर गई है। इस हादसे में अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक सात बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 37 बच्चे मलबे के नीचे दब गए हैं। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। बच्चों को मलबे से निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है। वहीं घायल बच्चों को मनोहर थाना सीएससी में लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक भारी बारिश की वजह से स्कूल की छत गिर गई, जिससे यह हादसा हो गया।
दरअसल, शुक्रवार को पिपलोदी गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य जारी था। सुबह छात्र पढ़ने के लिए स्कूल गए हुए थे।

इस दौरान भारी बारिश भी हो रही थी। वहीं बारिश की वजह से स्कूल की छत गिर गई। हालांकि हताहतों की सही संख्या की पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन शुरूआती रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि तीन छात्रों की मौत हुई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अधिकारी राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ले रहे हैं। झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा, सात बच्चों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए हैं। दस बच्चों को झालावाड़ रेफर किया गया है, जिनमें से तीन से चार की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया। राजस्थान में झालावाड़ के सरकारी स्कूल की छत गिरने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा राजस्थान के झालावाड़ स्थित एक स्कूल में हुई दुर्घटना दुखद और अत्यंत दु:खद है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts