HomeBiharPatnaतेजस्वी यादव की जान को खतरा, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी...

तेजस्वी यादव की जान को खतरा, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का दावा

-

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दावा किया है कि उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की हत्या की पहले भी चार बार कोशिश की जा चुकी है। राबड़ी देवी ने सरकार से उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

बिहार विधानसभा में गुरुवार को विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच हुए हंगामे के बाद अब प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आरोप लगाए हैं कि उनके पुत्र नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर चार बार जानलेवा हमला हो चुका है। विधान परिषद के बाहर राबड़ी देवी ने भाजपा-जदयू पर आरोप लगाए और कहा कि भाजपा-जदयू से तेजस्वी को जान का खतरा है। तेजस्वी को जान से मारने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी पर अब तक चार बार जानलेवा हमला हो चुका है। उन्होंने दोनों दलों के लिए अपशब्द भी इस्तेमाल किए।

साथ ही राबड़ी देवी ने इस आप के साथ यह आप भी लगाए की बिहार सरकार और चुनाव आयोग राज्य के चार करोड़ जनता से उनके वोट का अधिकार छीनने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के चार करोड़ लोग दूसरे राज्यों में रहने को मजबूर है क्योंकि यहां उनके लिए काम धंधा नहीं है। इन तमाम लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने महालेखाकार की रिपोर्ट का हवाला देकर कहा कि 72 करोड़ से अधिक राशि का घोटाला हुआ है। केंद्र में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है इस देश में घोटाला ही घोटाला हो रहा है।

राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री पर देश की महत्वपूर्ण संस्थाओं को बेचने के आप भी लगाए। मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts