Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: मानूसन के बीच मौसम ने लिया यू-टर्न

UP Weather: मानूसन के बीच मौसम ने लिया यू-टर्न

-

– एक दिन में 4.7 डिग्री उछला पारा, आज से थमेगा भारी बारिश का सिलसिला।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड और दक्षिण के इलाके में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि भारी बारिश का सिलसिला शनिवार को थमेगा। रविवार के बाद प्रदेश के तराई और उत्तराखंड से सटे जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को हमीरपुर में सर्वाधिक 240 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बांदा में 153 मिमी, महोबा में 147 मिमी और चित्रकूट में 112 मिमी बारिश रिकार्ड हुई। शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह के दौरान प्रदेश के झांसी, ललितपुर, मथुरा, आगरा आदि में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया के दक्षिणी-पूर्वी यूपी के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र आगे की ओर खिसक गया है। शनिवार को थमकर रविवार और सोमवार को प्रदेश के तराई इलाकों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।

राजधानी में शुक्रवार को मौसम ने एकदम से यू टर्न लिया। बीते कुछ दिनों से यहां हो रही मानसूनी बारिश पर शुक्रवार को लगाम लगी। दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। दिन के पारे में 4.7 डिग्री की उछाल देखने को मिली। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी यूपी के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के आगे की ओर खिसक जाने से लखनऊ में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ा है।

आज लखनऊ में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री की उछाल के साथ 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 0.2 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts