HomeAccident Newsशामली: कावड़ मार्ग पर होमगार्ड को वाहन ने कुचला, निजी अस्पताल में...

शामली: कावड़ मार्ग पर होमगार्ड को वाहन ने कुचला, निजी अस्पताल में भर्ती

-

– ड्यूटी शुरू करते ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी।

शामली। बाबरी थाना क्षेत्र में कावड़ यात्रा के दौरान एक होमगार्ड घायल हो गया। यह घटना पानीपत-खटीमा हाईवे पर हुई। होमगार्ड शिव कुमार गांव सिमऊ के रहने वाले हैं।

शिव कुमार की ड्यूटी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक मुजफ्फरनगर-शामली बॉर्डर के पास कॉरिडोर कट पर लगी थी। ड्यूटी पर पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक मौके से फरार हो गया।

डायल 112 पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल होमगार्ड को शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल अवस्था में शिव कुमार न तो वाहन को पहचान पाए और न ही चालक को।

कावड़ मार्ग पर यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले अलग-अलग घटनाओं में 8 कावड़ियों की बाइक को कार ने टक्कर मारी थी। पुलिस घायल होमगार्ड के इलाज के साथ-साथ आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts