Saturday, July 12, 2025
HomeCRIME NEWSलखनऊ: पुलिस चौकी से 100 कदम की दूरी पर महिला का गला...

लखनऊ: पुलिस चौकी से 100 कदम की दूरी पर महिला का गला रेतकर लाखों की लूट, AC ठीक करने के बहाने घर में घुसे बदमाश

  • अफसर की पत्नी का गला रेतकर लाखों की लूट।
  • तीन मिनट में गहने लूटकर भागे।

लखनऊ। एसी ठीक करने के बहाने अफसर के घर में घुसे बदमाशों ने महिला से सोने की चेन और कान की बाली लूट ली। विरोध करने पर सिर को दीवार से लड़ा दिया और धारदार हथियार से गला रेत दिया। महिला मदद के लिए चिल्लाई तो उसके बेटे दौड़कर उसके पास आए। यह देख बदमाश मौके से फरार हो गए। यह पूरी वारदात महज तीन मिनट में हुई। गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान इंदिरा नगर में भूतनाथ मोहल्ला निवासी शशि पांडे के रूप में हुई। उनके पति हरीश पांडेय बापू भवन में साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग में अंडर सेक्रेटरी पद पर तैनात हैं।

हरीश पांडेय ने बताया कि करीब दो लोगों ने दरवाजा खटखटाया। पत्नी शशि ने दरवाजा खोला। बदमाशों ने कहा कि एसी सर्विस कंप्लेंट हुई है। पत्नी ने कंप्लेंट की जानकारी न होने की बात कही और जैसे ही दरवाजा बंद करके अंदर मुड़ी। एक ने पीछे से गला पकड़ कर सिर दीवार से लड़ा दिया। विरोध करने पर चाकू से गले पर वार कर दिया। चेन और कान की बाली खींच ली। चाकू से गला कट गया। झीना-झपटी में कान भी फट गए। अंगूठी न उतारने पर हाथ पर चाकू मार कर अंगूठी निकाल ली।

पुलिस चौकी महज 100 कदम की दूरी पर

हरीश ने कहा कि पुलिस चौकी महज 100 कदम की दूरी पर है। पुलिस कभी गश्त नहीं करती है। घर के बगल रोजाना अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। शराब-गांजे का सेवन करते हैं। लेकिन कभी उन्हें पकड़ा नहीं जाता है। पहले बैंड बाजे की गाड़ियां खड़ी होती थीं। जिन्हें काफी शिकायत के बाद हटाया गया। इलाके में एक भी सीसीटीवी नहीं लगा है।

बेटे घर में खाना खा रहे थे

घटना के समय घर में बड़ा बेटा श्रेयांश और छोटा यशु थे। श्रेयांश एमएनआईटी, प्रयागराज से बीटेक कर रहा है। वो छुट्टी पर घर आया था। जबकि छोटा लखनऊ में निजी स्कूल में पढ़ता है। जब बदमाश घर पहुंचे तो दोनों अंदर खाना खा रहे थे।

आधे घंटे तक घर खोजती रही पुलिस

घटना के बाद 112 को सूचना दी गई। पुलिस करीब आधा घंटे तक घर खोजती रही। तब तक कई बड़े अधिकारियों के कॉल पुलिस अधिकारी के पास पहुंच चुके थे। दबाव बनने पर गाजीपुर थाने से भी पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments