Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशभरभराकर गिरा चार मंजिला निमार्णाधीन मकान

भरभराकर गिरा चार मंजिला निमार्णाधीन मकान

-

– बारिश से नींव में भरा पानी, मजदूर और मालिक का परिवार सुरक्षित

ग्रेटर नोएडा। दादरी थाना क्षेत्र में रेलवे रोड पर एक निमार्णाधीन चार मंजिला मकान ढह गया। मकान वीर सिंह का था, जो निर्माण के दौरान ही गिर गया।

बारिश के कारण मकान का निर्माण कार्य पहले से ही रुका हुआ था। रविवार को हुई तेज बारिश से मकान की नींव में पानी भर गया। रात के समय मकान पूरी तरह से ढह गया। सौभाग्य से घटना के समय मकान में कोई नहीं था। निर्माण कार्य बंद होने के कारण सभी मजदूर पहले ही वहां से जा चुके थे। मकान मालिक का परिवार भी दूसरे मकान में रह रहा था। इस कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts