HomeAccident NewsAyodhya accident: अनियंत्रित कार पलटने से दो की मौत

Ayodhya accident: अनियंत्रित कार पलटने से दो की मौत

-

– नगर कोतवाली के सहादतगंज टीवी टावर के पास हुई दुर्घटना।

अयोध्या। एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। हादसा नगर कोतवाली के सहादतगंज टीवी टावर के पास हुआ है। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसमें दो की मौत हो गई।

नगर कोतवाल अविनाश पांडेय ने बताया कि परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है घटना की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

मृतकों में रवि पाठक नियावां के रहने वाले थे। जबकि तुषार गुप्ता पुत्र दिनेश कुमार गुप्त रिकाबगंज के रहने वाले थे। घायल युवक विशाल कुमार का दर्शन नगर ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। उनके पिता पुलिस विभाग में फालोअर हैं। वे परिवार के साथ पुलिस लाइंस में रहते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts