HomeCRIME NEWSप्रेमिका ने लगाया दूल्हे पर रेप का आरोप, निकाह के दौरान पहुंची...

प्रेमिका ने लगाया दूल्हे पर रेप का आरोप, निकाह के दौरान पहुंची प्रेमिका

-

  • दो भाइयों की बारात खाली हाथ लौटी।

मुजफ्फरनगर। एक निकाह समारोह अनपेक्षित मोड़ ले लिया। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर दभेड़ी में दो सगे भाइयों महकर और रिजवान की शादी तय हुई थी। रविवार को दोनों भाई फुगाना क्षेत्र के जोगिया खेड़ा से बारात लेकर दभेड़ी पहुंचे। समारोह में अचानक रिजवान की प्रेमिका अपने परिजनों के साथ पहुंच गई। युवती ने रिजवान पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि रिजवान ने कई महीनों से शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब वह दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है।

आरोपों के बाद गांव में हंगामा मच गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने निकाह से इनकार कर दिया। रिजवान पर लगे आरोपों की वजह से उसके भाई महकर की शादी भी रुक गई। दुल्हन पक्ष ने दोनों दूल्हों समेत पूरी बारात को रोक लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को थाने बुलाकर उसके बयान दर्ज किए। कार्रवाई शुरू कर दी गई। दोनों भाइयों की बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts