HomeWorld Newsअमेरिका ने ईरान को फिर दी बमबारी की धमकी

अमेरिका ने ईरान को फिर दी बमबारी की धमकी

-

वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट में हालिया सीजफायर के बावजूद हालात अभी भी बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान और अमेरिका के बीच लगातार तीखी बयानबाजी हो रही है। ताजा घटनाक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान यूरेनियम संवर्धन जारी रखता है तो अमेरिका बिना किसी सवाल के दोबारा बमबारी करेगा।

शुक्रवार, 27 जून को व्हाइट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने साफ तौर पर ईरान को चेताया कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से शुरू करने की गलती न करे। ट्रंप ने कहा, ईरान को चाहिए कि वह अंतरराष्ट्रीय निरीक्षण के लिए तैयार हो जाए। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनका परमाणु कार्यक्रम किसी भी हालत में आगे न बढ़े।

ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या वह अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को ईरानी ठिकानों पर निरीक्षण की अनुमति देने की मांग करेंगे, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ईरान को हर हाल में सहयोग करना होगा।

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी से ठीक एक दिन पहले ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका को कड़ी भाषा में जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकाने ईरान की जद में हैं और अगर जरूरत पड़ी तो कार्रवाई की जाएगी। हमने अमेरिका के अल-उदीद एयर बेस पर हमला किया और उसे नुकसान पहुंचाया। यह अमेरिका के लिए एक चेतावनी है अगर दुश्मन हमला करेगा। तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts