HomeHealth newsमेरठ: मूक बधिर माता-पिता की उम्मीदों को दिया नया जीवन

मेरठ: मूक बधिर माता-पिता की उम्मीदों को दिया नया जीवन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लाला लाजपत राय में मेडिकल कॉलेज मेरठ के नीकू विभाग ने 800 ग्राम वजन के अति अल्प जन्म एवं अति कम वजन वाले शिशु की 57 दिन बाद सफलतापूर्वक छुट्टी कर मुख बधिर माता-पिता की उम्मीदों को नया जीवन दिया है। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ में एक 800 ग्राम वजन वाले अत्यंत अल्प गर्भ काल लगभग 27-28 सप्ताह की नवजात शिशु बेबी आॅफ रुकैया पुत्री आदिल निवासी सिवाल खास मेरठ को जन्म के 57 दिन की गहन चिकित्सीय देखभाल के उपरांत सफलतापूर्वक चिकित्सालय से छुट्टी कर दी गई।

डॉ अनुपमा वर्मा ने बताया कि यह नवजात शिशु बाल रोग विभाग के अधीन भर्ती किया गया था और उनकी देखरेख में संपूर्ण उपचार संपन्न हुआ। इस जटिल चिकित्सा प्रबंधन में डॉ अनुपमा वर्मा के नेतृत्व में ठकउव की टीम जिसमें डॉ सुरुचि, डॉ दिशु, डॉ देवांश, डॉ प्रगति,डॉ अभिजीत, डॉ तरुण,डॉ आकाश एवं चिकित्सकों के साथ नर्सिंग इंचार्ज सिस्टर गीता एवं अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
शिशु के माता पिता दोनों ही मूक बधिर हैं जिन्होंने अपने बच्चों के लिए असीम धैर्य प्रेम और विश्वास के साथ इस कठिन यात्रा में साथ दिया।

नवजात शिशु का प्रारंभिक वजन 800 ग्राम था परंतु नियमित पोषण चिकित्सकीय देखभाल और माता-पिता के सहयोग से शिशु का वजन बढ़ाकर अब 1300 ग्राम हो चुका है जो चिकित्सालय से छुट्टी के लिए सुरक्षित सीमा है। टीम ने विशेष संचार वीडियो जैसे सांकेतिक भाषा, लिखित संवाद के माध्यम से माता-पिता को लगातार शिशु की स्थिति से अवगत कराया और उन्हें हर निर्णय में सहभागी बनाया। शिशु को नियमित फॉलो अप और विकास निगरानी के लिए आने की सलाह दी गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts