Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: पिता जबरन कर रहा दोगुनी उम्र के व्यक्ति से शादी, पीड़िता...

मेरठ: पिता जबरन कर रहा दोगुनी उम्र के व्यक्ति से शादी, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार

-

  • उधार की रकम के बदले बाप कर रहा सौदा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के देदुआ गांव की रहने वाली एक 20 साल की युवती ने मंगलवार को एसएसपी आफिस पहुंचकर अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवती तरु पुत्री कुलबीर ने एसएसपी को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसके पिता कुलबीर सिंह ने गांव के ही एक बूढ़े आदमी से ब्याज पर कुछ रुपए उधार लिए थे। पिता रुपए नही लौटा पाया, जिसके चलते उसने उस बूढ़े के साथ उसकी शादी का सौदा कर दिया। परिवार के लोगों ने बात तरु के सामने रखी, जिस पर उसने शादी से इनकार कर दिया।

लेकिन परिवार के लोग उसकी शादी बूढ़े के साथ करने की जिद्द करने लगे। अब घर में शादी की तैयारी शुरू कर दी गई है। शादी का दिन नजदीक आने से पहले मंगलवार को पीड़िता अपने घर से भाग आई और एसएसपी आॅफिस पहुंचकर अपना दर्द एसएसपी को सुनाया।

मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने मामले की जांच कर कर सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है। वहीं पीड़िता ने अपने घर जाने से इनकार करते हुए एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts