Homeउत्तर प्रदेशMeerutसऊदी से पति ने फोन पर दिया तीन तलाक, घर से निकाला,...

सऊदी से पति ने फोन पर दिया तीन तलाक, घर से निकाला, पुलिस जांच शुरू

-

  • पत्नी को घर से निकाला, सास पर मारपीट का आरोप।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना में एक महिला को उसके सऊदी अरब में रह रहे पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। मोहल्ला हीरालाल की रहने वाली रोशनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना 22 जून 2025 की सुबह की है। रोशनी का आरोप है कि उसकी सास इशरत ने उस पर हमला किया। सास ने उसका गला दबाया और मारपीट की। कुछ मोहल्ले वाले भी मौके पर आए, लेकिन सास का आक्रामक व्यवहार जारी रहा।

इसी दौरान सऊदी अरब में नौकरी कर रहे पति आमिर ने फोन पर तीन बार तलाक बोलकर निकाह तोड़ दिया। रोशनी के पास इस तलाक की आॅडियो रिकॉर्डिंग है, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है।

पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मवाना थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts