Homeउत्तर प्रदेशMeerutनिरोगी जीवन के लिए योग बेहद जरूरी: धर्मपाल सिंह

निरोगी जीवन के लिए योग बेहद जरूरी: धर्मपाल सिंह

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मेरठ कॉलेज में जिला प्रशासन और आयुष विभाग द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह और मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने हिस्सा लिया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि योग निरोगी जीवन के लिए आवश्यक है। यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक शांति प्रदान करता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना है। यह दिवस योग की वैश्विक पहचान को मजबूत करने का अवसर है।

 

 

इस दौरान डीएम डॉ वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, अश्वनी त्यागी, भाजपा नेता बलराज डूंगर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts