HomeCRIME NEWSमेरठ: वृद्धा ने लगाया पोती पर हत्या के प्रयास का आरोप, एसएसपी...

मेरठ: वृद्धा ने लगाया पोती पर हत्या के प्रयास का आरोप, एसएसपी से की शिकायत

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रहने वाली 95 साल की बुजुर्ग महिला ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अपनी पोती पर मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से मामले की शिकायत की है।

शिवशक्ति नगर की रहने वाली 95 साल की राजदुलारी पत्नी स्वर्गीय मदन शर्मा शनिवार को लड़खड़ाते हुए पैरों सेअपनी ही पोती पूनम और रेनू के खिलाफ एसएसपी आॅफिस पहुंची। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके तीन बेटे है। वह अपने बड़े बेटे विनोद और संजय का हिस्सा पहले ही दे चुकी है। तीसरी बेटे सतीश का हिस्सा उसने अपने नाम कराया हुआ है, इसी हिस्से को जबरन सतीश की बेटियां रेनू और पूनम अपने नाम करना चाहती हैं।

आरोप है कि उसकी दोनों पोतियों का चाल चलन ठीक नहीं है। इसीलिए उसने बेटे सतीश के नाम के हिस्से को उनके नाम करने से इनकार कर दिया। इसी से नाराज होकर दोनों पोतियों ने उसके साथ मारपीट की और हत्या का प्रयास किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts