spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: चंदनवाड़ी और शेषनाग पर लगेगा विशाल भंडारा

मेरठ: चंदनवाड़ी और शेषनाग पर लगेगा विशाल भंडारा

-

  • अमरनाथ यात्री सेवा समिति कराएगी चाय-नाश्ता, भोजन, दूध, गर्म पानी की व्यवस्था।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। अमरनाथ यात्री सेवा समिति द्वारा चंदनवाड़ी और शेषनाग पर 29वाँ विशाल भंडारा लगाने को लेकर शुक्रवार को समिति के सदस्यों ने दिल्ली रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्री सेवा समिति गत वर्षों से बाबा बफार्नी के दर्शन पर जाने वाले यात्रियों के लिए भंडारा लगाती आ रही है। उन्होंने बताया कि, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री अमरनाथ यात्री सेवा समिति अपना 29वीं विशाल भंडारा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक मानव सेवा में लगा रही है।

उन्होंने कहा कि, भंडारा यात्रा के मुख्य पड़ाव शेषनाग पर लगाया जाता है। जबकि, शेषनाग पर यात्रियों को चाय-नाश्ता, भोजन, दूध, गर्म पानी आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। इस बार भंडारे में यात्रियों के लिए पौष्टिक चीजें जैसे ड्राई फ्रूट चाट, स्वीट कॉर्न चाट, खिचड़ी, दलिया, गर्म दूध इत्यादि विशेष रहेगा।

उन्होंने कहा कि भंडारा जाने से पूर्व समिति द्वारा एक शोभायात्रा का आयोजन रविवार 22 जून को दोपहर 12 बजे से किया जा रहा है। शेभायात्रा बी-10 मंगत पुरम दिल्ली रोड मेरठ से प्रारम्भ होकर टीपी नगर चौराहा, दिल्ली चुंगी, मैटो प्लाजा, रेलवे रोड चौराहा, घंटाघर, बुढ़ाना गेट, हनुमान मंदिर, बच्चा पार्क, खूनी पुल, बेगमपुल, लालकर्ती पैंठ बाजार, आबूलेन, सदर दाल मंडी, सदर सरार्फा बाजार, बॉम्बे बाजार होते हुए औघड़नाथ शिव मन्दिर पर विराम लेगी।

उन्होंने कहा कि भंडारे की व्यवस्था समिति के सदस्यों द्वारा तीन ग्रुप में जाकर की जाती है। पहला ग्रुप मंगलवार 24 जून को 5 ट्रकों में खाद्य सामग्री लेकर रवाना होगा। जबकि, अन्य ग्रुप के सदस्यों को भी पहले ग्रुप के कुछ दिनों बाद भेजा जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts