HomeAccident NewsNoida Accident: बस ने कैंटर को मारी टक्कर, 15 लोग हुए घायल

Noida Accident: बस ने कैंटर को मारी टक्कर, 15 लोग हुए घायल

-

– यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, दुघर्टना होते ही चपेट में आई पांच कारें।

नोएडा। जेवर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल के पहले बुधवार देर रात बस से कैंटर से जा टकराई। हादसे में बस चालक, परिचालक समेत 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद असंतुलित बस दाएं लेन में खड़ी कारों से टकरा गई। हादसे में पांच कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि कार सवार यात्रियों को चोट नहीं आई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक निजी डबल डेकर बस औरया के बिधूना से दिल्ली जा रही थी। देर रात बस जेवर टोल के पास बस का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार बस आगे जा रहे आम से भरे कैंटर से टकरा गई। आम लदा कैंटर दिल्ली मंडी आपूर्ति के लिए जा रहा था। हादसे में चालक और परिचालक समेत बस में सवार 15 बस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बस असंतुलित होकर दाहिनी लेन में टोल के लिए खड़ी कार में टकरा गई। बस की टक्कर से एक के बाद एक पांच कारें आपस में टकराती चली गईं।

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे का शिकार हुए पांच कार यात्रियों का कार ठीक कराने में पुलिस ने सहायता प्रदान कर गंतव्य तक रवाना होने दिया। जेवर पुलिस के मुताबिक हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

हादसे में विष्णु कुमार, अवनी, दिनेश, ऋषभ चंद, रूबी, अभिषेक, मितेश कुमार, आदित्य, रीता, अंशु यादव, देवेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, दिव्या, सौम्या और अविनाश घायल हुए हैं। सभी इटावा और मैनपुरी के रहने वाले हैं।

पुलिस जांच में पता चला है कि जेवर टोल के पास बस की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इस वजह से चालक बस पर कंट्रोल खो बैठा और बस असंतुलित होकर हादसे का शिकार हो गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts