HomeEducation Newsमेरठ मेडिकल कॉलेज में शुरु हुआ योग सप्ताह

मेरठ मेडिकल कॉलेज में शुरु हुआ योग सप्ताह

-

मेरठ। मेडिकल कॉलेज मेरठ में शासन द्वारा दिये गये दिशा निदेर्शों के क्रम में मेडिकल कॉलेज मेरठ में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के विभिन्न पाठ्यक्रमों जैसे एम बी बी एस, पैरामेडिकल पाठ्यक्रम, नर्सिंग पाठ्यक्रम में अद्ययनरत विद्यार्थियों ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की शुरूआत मेडिकल कॉलेज मेरठ के उप प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टाँक तथा कॉलेज आॅफ नर्सिंग की प्राचार्या डॉ एस बालामणि बोस द्वारा की गई। कार्यक्रम कॉलेज आॅफ नर्सिंग व एम पी हॉल दोनों जगहों पर किया गया। जिसमें संकाय सदस्यों एवं छात्रों ने योग के विभिन्न आसनों को सीखा एवं जीवन में स्वस्थ शरीर के महत्व को समझा।

कॉलेज आॅफ नर्सिंग के कार्यक्रम में प्रसिद्ध योग गुरु मनीष गुप्ता द्वारा और एम पी हॉल में मेडिकल कॉलेज मेरठ के फामेर्सी विभाग के आचार्य डॉ प्रदीप यादव द्वारा योग की कलाएं सिखायी गईं। मेडिकल कॉलेज मेरठ के उप प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टाँक ने योग के लाभ जैसे तनाव कम करने में मदद करता है, शारीरिक लचीलापन और शक्ति बढ़ाता है, मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता में सुधार करता है। आत्म-जागरूकता और आत्म-विश्वास बढ़ाता है आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ ललिता चौधरी,डॉ योगेश मणिक, डॉ अमरेन्द्र चौधरी, नर्सिंग कॉलेज के समस्त टीचिंग एवं नॉन टीचिंग व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts