HomeCRIME NEWSमेरठ में ट्यूशन टीचर ने छात्रा से की हैवानियत, आरोपी ट्यूशन टीचर...

मेरठ में ट्यूशन टीचर ने छात्रा से की हैवानियत, आरोपी ट्यूशन टीचर गिरफ्तार

इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जागृति विहार से अभिषेक नागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

-

  • ट्यूशन टीचर ने छात्रा से दुष्कर्म किया
  • मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाई,
  • ब्लैकमेल कर दो साल से संबंध बनाए गए।

संवाददाता, मेरठ। यूपी के मेरठ में एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया हैं सुपरटेक ग्रीन विलेज में ट्यूशन टीचर ने कक्षा 12 की एक छात्रा को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया उसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दो साल शिकार बनाता रहा। ट्यूशन छोड़ने के बाद ही पीड़िता ने परिवार को मामले की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 12 की छात्रा सुपरटेक ग्रीन विलेज में टीचर अभिषेक नागर के पास कक्षा 11 से ही ट्यूशन पढ़ती थी। अभिषेक नागर और उसकी पत्नी दोनों ही छात्रा को अलग अलग विषय का ट्यूशन पढ़ाते थे पत्नी के स्कूल जाने के बाद अभिषेक घर पर ही रहता था। अभिषेक मूल रूप से जागृति विहार सैक्टर आठ का रहने वाला है। सुपरटेक ग्रीन विलेज में उसने मकान किराए पर ले रखा था। छात्रा इंटरमीडिएट में उत्तीण हो चुकी है।

पीड़ित छात्रा ने बताया कि कक्षा 11 में ट्यूशन पढ़ते समय ही पत्नी की गैरमौजूदगी में अभिषेक नागर ने छात्रा को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उसके बाद दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो और वीडियो बनाई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपित अभिषेक नागर दो साल से छात्रा के साथ संबंध बना रहा है। हाल में उसकी पत्नी प्रियंका को भी मामले की जानकारी मिल गई। उसने भी पति को बचाने के लिए बाथरूम में ले जाकर छात्रा के अश्लील फोटो खींचे। धमकी दी गई कि पुलिस और परिवार को सूचना दी तो फोटो प्रसारित कर दिए जाएंगे। इंटर में पास होने के बाद पीड़िता ने ट्यूशन छोड़ दिया। तब पीड़िता ने परिवार को पूरे मामले की जानकारी दी। उसके बाद छात्रा को लेकर पीड़ित परिवार थाने पहुंचा।

इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसके बाद से अभिषेक ग्रीन विलेज से किराए का मकान छोड़कर जागृति विहार में रहने लगा था। पुलिस ने आरोपी को जागृति विहार से अभिषेक नागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसकी पत्नी प्रियंका को भी मुकदमे में आरोपित बनाया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts