Homeउत्तर प्रदेशMoradabadमुरादाबाद: एक्सपोर्ट फैक्ट्री के केमिकल मलबे में लगी भीषण आग, दिखाई दिया...

मुरादाबाद: एक्सपोर्ट फैक्ट्री के केमिकल मलबे में लगी भीषण आग, दिखाई दिया धुएं का गुबार, मची अफरा तफरी

-

– दो किमी दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने बुझाई आग।

मुरादाबाद। खाली पड़े प्लॉट में पड़े एक एक्सपोर्ट फैक्ट्री के केमिकल मलबे में भीषण आग लग गई। आग से ऊंची-ऊंची लपटें और धुआं निकलने लगा। आग की लपटें देख इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। धुएं के गुबार से आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। ये सिलसिला लगातार 2 घंटे तक जारी रहा। आग लगने की घटना मुरादाबाद के थाना मझोला इलाके के लकड़ी माँझरा की है। बुधवार सुबह तड़के करीब 7 बजे यहां खाली पड़े प्लॉट में आग लग गई। आग से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आसमान में धुएं का गुबार छा गया। मानों, आसमान में काटी घटा छाई हो। धुएं से वातावरण दूषित हुआ तो आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। सुबह तड़के लोगों ने घरों से बाहर निकलकर देखा तो आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दी।

स्थानीय निवासी, नरेश चौहान ने बताया कि थाना मझोला इलाके के लकड़ी माँझरा परागोंन फैक्ट्री से चंद कदमों की दूरी पर स्थित गुरु नानक पेंट का गोदाम है। गोदाम के पीछे ही लोगों के खाली प्लॉट पड़े हैं। यहां थिनर, रंग के खाली डिब्बे और पेंट का वेस्ट मैटेरियल रखा हुआ था। उसी वेस्ट मैटेरियल में आग लगी या लगाई गई है। इसका अभी पता नहीं चला है। गुरु नानक पेंट वालों की एक दुकान में दो साल पहले भी आग लग चुकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तरह वेस्ट मैटेरियल में आग लगने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। अगर प्लॉट के आसपास घर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts