HomeCRIME NEWSइंजीनियर युवती से दुष्कर्म, 65 लाख रुपये ठगे

इंजीनियर युवती से दुष्कर्म, 65 लाख रुपये ठगे

-

मैट्रीमोनियल साइट पर मिले थे दोनों, आरोपी ने नौकरी भी छुड़वाई।

नोएडा। मैट्रीमोनियल साइट के जरिए एक इंजीनियर युवती के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया और 65 लाख रुपए की ठगी की। पीड़िता मूल रूप से भोपाल की रहने वाली है। वह नोएडा की एक आईटी कंपनी में डेढ़ लाख रुपए मासिक वेतन पर काम करती थी। पीड़िता ने जीवनसाथी डॉट कॉम पर प्रोफाइल बनाई थी। आरोपी ने वहीं से उससे संपर्क किया। दोनों 11 अगस्त 2024 को सेक्टर-56 के एक होटल में मिले। आरोपी ने शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने सेक्टर-18 के एक होटल में पार्टी दी। वहां दोस्तों के सामने जल्द शादी करने की घोषणा की।

आरोपी ने युवती को गोवा, कर्नाटक और शिमला की यात्राएं कराईं। इस दौरान उसने युवती का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया। पहले 25 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवाए। फिर मोबाइल का पासवर्ड होने का फायदा उठाकर 20-25 फिनटेक ऐप्स से 40 लाख रुपए का पर्सनल लोन ले लिया।

आरोपी ने खुद को बड़ा ट्रेडर और कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक बताया था। उसने युवती को भरोसा दिलाया कि वह उसकी पूरी जिम्मेदारी संभालेगा। इस पर युवती ने 22 अक्टूबर 2024 को अपनी नौकरी छोड़ दी। पुलिस ने थाना सेक्टर-58 में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सब कुछ ठीक चलता दिख रहा था, लेकिन 16 मार्च 2025 को आरोपी जयपुर जाने की बात कहकर चला गया और फिर लौटकर नहीं आया लेकिन युवती से बातचीत जारी रखी, लेकिन मिलने से बचता रहा। आखिरकार जब पीड़िता ने आरोपी की मां से संपर्क किया, तो उसे पता चला कि वह शादीशुदा है और पूरे समय उससे झूठ बोल रहा था।

अब युवती ने थाना सेक्टर 58 में बलात्कार, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts