Homeउत्तर प्रदेशHAPURनाले में गिरे व्यक्ति की अस्पताल में मौत, ससुराल में पत्नी-बच्चे से...

नाले में गिरे व्यक्ति की अस्पताल में मौत, ससुराल में पत्नी-बच्चे से मिलने आया था, घर जाते समय हुआ हादसा

-

हापुड़। एचपीडीए कार्यालय के सामने स्थित नाले में फिसलकर गिरे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मेरठ के मोहल्ला रशीदनगर लिसाड़ीगेट निवासी 50 वर्षीय सरफराज के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सरफराज को नाले से बाहर निकाला गया। उस वक्त उनकी सांसें चल रही थीं। पुलिस ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, सरफराज सोमवार को अपनी पत्नी परवीन और बच्चों से मिलने हापुड़ के गांव अच्छेजा आए थे। बताया गया है कि शराब की लत के चलते परवीन बीते 12 वर्षों से बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही थीं। सरफराज परिवार से मिलकर शाम वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

सरफराज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाले की खुली हालत को लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। स्थानीय लोगों ने नाले को ढकने और सुरक्षा उपायों की मांग की है।

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts