spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ: देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने...

मेरठ: देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर बंधक बनाकर दिया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित आशियाना कालोनी निवासी एक युवक ने घर में अकेली भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर दिया। महिला ने मायके वालो से शिकायत करने की धमकी दी, तो आरोपी देवर ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर महिला के हाथ पैर बांधकर उसकी जमकर पिटाई की और जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। सूचना पाकर पहुंचे मायके वाले उसे थाने लेकर पहुंचे। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे जिला अस्पताल मै भर्ती करा दिया।

लिसाड़ी गेट के अहमदनगर की रहने वाली महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 13 साल पहले लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित आशियाना कालोनी के रहने वाले फरमान पुत्र उस्मान के साथ हुई थी। महिला के दो बच्चे भी है। बृहस्पतिवार देर रात करीब साढे 11 बजे उसकी बहन कमरे में अकेली सोई हुई थी। तभी देवर जिशान उसके कमरे में घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर कपडे फाड दिए। शोर मचाने पर ससुराल के लोग आ गये।

महिला का आरोप है कि जब उसने इसकी शिकायत मायके पक्ष ओर पुलिस से करने की बात कही, तो आरोपियों ने कमरे में ही उसके हाथ पैर बांधकर चुनरी से गला घोटने का प्रयास करने लगे। महिला का आरोप है कि आरोपियों में फुरकान,जिशान, रूकयमा, अखलीमा शामिल थे। सब ने उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को बहोशी की हालत मे पड़ा देखा तो मायके वालो को जानकारी दी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग बेटी की ससुराल पहुंचे। मायके वाले उसे गंभीर हालत में थाने लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts