HomeAccident NewsPrayagraj Accident: बारात से लौट रही कार नहर में गिरी, दो की...

Prayagraj Accident: बारात से लौट रही कार नहर में गिरी, दो की मौत

-

प्रयागराज। मेजा में बीती रात एक कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार रात करीब एक बजे की है। मेजा थाना क्षेत्र के जेवनीय गांव से एक बारात कोराव गई थी। बारात में खान-पान के बाद आर्केस्ट्रा में डांस को लेकर वर और कन्या पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को लेकर बारात पक्ष के लोग अर्टिगा कार से इलाहाबाद जा रहे थे। मेजा के तेंदुआ मेजा ऊर्जा निगम अंडरपास के समीप कार बेकाबू होकर नहर में पलट गई।

मृतकों की पहचान छोटू (निवासी कनिगाड़ा) और गोपाल पुत्र मिठाई लाल (निवासी शंभू का पुरा) के रूप में हुई है। घायलों में अंजनी विश्वकर्मा पुत्र अनिल विश्वकर्मा और अर्पित (निवासी कुकुरकटवा) शामिल हैं।

मेजा कोतवाल राजेश उपाध्याय और मेजा रोड चौकी प्रभारी रमेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल भेजा गया, बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts