HomeCRIME NEWSकार में मिली महिला इन्फ्लुएंसर की लाश, बठिंडा में कार पार्किंग से...

कार में मिली महिला इन्फ्लुएंसर की लाश, बठिंडा में कार पार्किंग से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

-

  • कार में मिली 4 लाख फॉलोअर वाली महिला इन्फ्लुएंसर की लाश।
  • पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

बठिंडा: पंजाब में बठिंडा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी एक कार से युवती का शव बरामद हुआ है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लुधियाना के लक्ष्मण नगर की रहने वाली कंचन उर्फ कमल के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया पर चर्चित और विवादित रही थी। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

पंजाब के बठिंडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में एक कार से युवती का शव बरामद किया गया है। मृतका लुधियाना की रहने वाली है। वह सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों और गतिविधियों को लेकर चर्चित रही है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। लाश का पोस्टमार्टम आज कराया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बठिंडा की आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी परिसर में खड़ी एक कार से युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह कार यूनिवर्सिटी की पार्किंग में काफी समय से खड़ी थी, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब कार का दरवाजा खोला गया, तो भीतर युवती का शव पड़ा मिला।

पुलिस का कहना है कि मृतका की पहचान लुधियाना के लक्ष्मण नगर निवासी कंचन उर्फ कमल के रूप में हुई है। शव के साथ मिली कार भी कंचन के नाम पर ही रजिस्टर्ड है। प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का।

सूत्रों की मानें तो कंचन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। उसके लाखों की संख्या में फॉलोअर्स थे। वह कई विवादों में भी घिरी रही। उसके कई पोस्ट और वीडियो चर्चाओं में रहे हैं, जिससे उसके कई लोगों से मतभेद भी हुए थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं किसी रंजिश या साइबर विवाद के चलते यह घटना तो नहीं हुई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।

बठिंडा के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि बीती रात बठिंडा के आदेश अस्पताल की पार्किंग में एक महिला का शव मिला। महिला की पहचान लुधियाना निवासी कमल कौर के रूप में हुई है। कमल कौर एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी। वह आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए वीडियो पोस्ट करने के लिए जानी जाती थी। एसपी ने बताया कि कमल का असली नाम कंचन तिवारी है इस हत्याकांड की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts