Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarपूर्व की सरकारों ने अंबेडकर को सम्मान नहीं दिया : सीएम योगी...

पूर्व की सरकारों ने अंबेडकर को सम्मान नहीं दिया : सीएम योगी आदित्यनाथ

-

  • सीएम बोले- रविदास व ज्ञान भिक्षुकदास की मूर्तियां लगेंगी

एजेंसी, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुजफ्फरनगर के शुक्रतीर्थ में स्थित संत शिरोमणि सतगुरु रविदास सतगुरु समनदास आश्रम में आयोजित एक विशाल संत समागम और सत्संग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने संत स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास जी महाराज की 65वीं पुण्यतिथि और सतगुरु समनदास जी महाराज की पुण्य स्मृति को नमन किया।

उन्होंने कहा कि मध्य काल में जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, तब संत रविदास के रूप में एक प्रकाश पुंज का उदय हुआ। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर वार किया और समाज को नई चेतना देने का काम किया।

यहां उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने संविधान निमार्ता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भी सम्मान नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन के जिस छात्रावास में बाबा साहब ने पढ़ाई की थी, उसे भी खरीद कर उनकी स्मृति संजोने का काम किया है। कानून व्यवस्था पर बोले कि अब कांधला और कैराना जैसी घटनाएं नहीं हो सकतीं। उन्होंने ऐलान किया कि तीर्थ में संत रविदास और ज्ञान भिक्षुक दास की मूर्तियां लगेंगी। संत समनदास के नाम पर घाट का निर्माण होगा। सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा।

योगी ने संत स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास जी की 65वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और आश्रम की सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का मंत्र संत रविदास के विचारों से प्रेरित है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts