spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, January 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSगाजियाबाद: चादर में लिपटे सूटकेस में मिली महिला की लाश, शरीर पर...

गाजियाबाद: चादर में लिपटे सूटकेस में मिली महिला की लाश, शरीर पर चोट के निशान, बॉडी तोड़-मरोड़ कर पैक की गई

-

– नाक से बह रहा था खून, शरीर पर चोट के निशान, बॉडी तोड़-मरोड़ कर पैक की गई।

गाजियाबाद। 28 साल की महिला की लाश सूटकेस में मिली है। सूटकेस चादर में लपेटकर फेंका गया था। इसे कुत्ते खींच रहे थे। आसपास के लोगों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस, महिला पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची है।

घटना लोनी बॉर्डर थाना के शिव वाटिका के पास की है। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। गले पर भी निशान है। नाक से खून बहा है। ऐसे में पुलिस मान रही है कि गला दबाकर हत्या की गई है। लोनी बॉर्डर इलाका बागपत जिले की सीमा और दूसरी तरफ दिल्ली के नजदीक है। ऐसे में माना जा रहा है कि दूसरी जगह हत्या कर लाश को यहां फेंका गया होगा। फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, महिला नीले रंग का सूट, ब्लैक सलवार पहने है। एक पैर में काला धागा भी बंधा है। मांग में हल्का सिंदूर जैसा निशान मिला है। हत्या कर तोड़-मरोड़ कर पहले शव को कपड़ों में लपेटा गया। इसके बाद ग्रीन कलर के सूटकेस में लाश को पैक किया। फिर ऊपर से सूटकेस को चादर में लपेटा गया। जिस जगह पर सूटकेस मिला है, वहां खाली प्लॉट है। जबकि आसपास दुकानें हैं।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने कहा- पुलिस पूरे मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। दूसरी जगह पर हत्या कर शव को सूटकेस में रखकर फेंका गया है। महिला की पहचान होने के बाद ही पूरे मामले का पता चल सकेगा। सभी थानों से गुमशुदा महिलाओं के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। लाश के हुलिए से गुमशुदा महिलाओं की फोटो का मिलान कराया जा रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts