Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशयुवती से छेड़छाड़ पर पालतू कुत्ते ने बोला हमला, मनचले के पैर...

युवती से छेड़छाड़ पर पालतू कुत्ते ने बोला हमला, मनचले के पैर में काटा

-

  • लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।
  • मनचले के पैर में पालतू कुत्ते ने काटा।

नोएडा। छेड़खानी करना एक मनचले को भारी पड़ गया। पालतू कुत्ते ने युवक पर हमला कर दिया। पैर में काटा जिसके बाद भीड़ ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित परिवार की ओर से अब तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि वो रोज शाम को अपने पालतू कुत्ते से साथ टहलने जाती थी। पिछले एक सप्ताह से युवक उसका पीछा करता और छेड़छाड़ करने का प्रयास करता था।

मंगलवार सुबह को भी ऐसा हुआ। लेकिन इस बार पालतू कुत्ते ने युवक पर हमला कर दिया। युवक के पैर में काटा और भीड़ ने युवक को पकड़ लिया। मौके पर पुलिस पहुंची। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज किया जा रहा है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला युवक पर छेडखानी का आरोपी लगा रही है। हालांकि वो ये भी कह रही है कि वो उसे या उसके किसी अन्य लोगों को नहीं जानती है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि अभी तक युवती के परिवार से कोई भी लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही एक्शन लिया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts