HomemausamMeerut Weather News: सूरज ने दिखाया रौद्र रूप, तपिश में झुलसे लोग

Meerut Weather News: सूरज ने दिखाया रौद्र रूप, तपिश में झुलसे लोग

-

  • वेस्ट यूपी में 41 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आने वाले दिनों में अभी और सताएगी गर्मी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार को तापमान 40.7 डिग्री तक पहुंचा। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन में 2-3 डिग्री और बढ़ने की चेतावनी दी है। गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है, एयर क्वालिटी भी बिगड़ने लगी है। रविवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने मेरठ के लोगों को झुलसा कर रख दिया। दिन का तापमान 40.7 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिन में यह 43 डिग्री तक जा सकता है। सुबह से ही चटक धूप ने मौसम में आग भर दी और दोपहर तक शहर की सड़कें वीरान हो गईं।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते चार दिनों में तापमान में करीब 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि सूर्यास्त के बाद भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ।

मौसम के साथ-साथ मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (अदक) भी बिगड़ने लगा है। रविवार को शहर का एक्यूआई 202 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। डॉक्टरों और मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्थिति में वृद्ध, बच्चे और अस्थमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, अभी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ सकता है। साथ ही रातें भी गर्म रहेंगी। डॉ. शाही ने नागरिकों से अपील की कि इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखें, धूप में जाने से बचें और खानपान पर विशेष ध्यान दें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts