HomeAccident NewsGhaziabad Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों की सड़क दुघर्टना में...

Ghaziabad Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों की सड़क दुघर्टना में मौत

-

  • रोटरी चौराहे पर अज्ञात वाहन ने कुचला, सीसीटीवी से वाहन की पहचान में जुटी पुलिस।

गाजियाबाद। थाना नंदग्राम क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। राजनगर एक्सटेंशन के रोटरी क्लब चौराहे पर मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लोगों को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान सुभाष सिंह (57) और कमलेश यादव (45) के रूप में हुई है। दोनों ब्रज नगरी नंदग्राम के रहने वाले थे। सुभाष सिंह गली नंबर 4 में रहते थे, जबकि कमलेश यादव गली नंबर 5 के निवासी थे।

पुलिस के अनुसार, दोनों व्यक्ति रोटरी गोल चक्कर पुस्ता रोड पर टहल रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts