Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशRaebareli news: दूल्हे को आया दौरा, दुल्हन ने विदाई से किया इनकार,...

Raebareli news: दूल्हे को आया दौरा, दुल्हन ने विदाई से किया इनकार, बेरंग लौटी बारात

-

– मंडप में दुल्हन को लेकर गिरा, दोनों पक्ष थाने पहुंचे।

रायबरेली। गुरुवार को एक बारात आई। घरातियों ने बहुत ही खुशी-खुशी बारातियों का स्वागत किया। द्वाराचार और जयमाला हुई। इसके बाद सात फेरे लिए गए। सभी खुश थे। शादी हो गई।
विदाई के पहले की रस्में निभाई जा रही थीं, इसी के ठीक पहले अचानक दूल्हा गिर गया। इससे दुल्हन और उनके परिजनों को दूल्हे को दौरा आने की बीमारी का पता चला। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। बारा बेरंग वापस लौट गई। मामला पूरे मैकी मजरे जगदीशपुर गांव का है।

माता प्रसाद की बेटी कंचन की शादी थी। बारात देर शाम सात बजे दिलावरपुर से करीब 40 बारातियों के साथ आई। बारात घर से थोड़ी दूर पर रोकी गई, जहां बारातियों ने नाश्ता-पानी किया। उसके बाद साढ़े 8 बजे बारात शामियाने से लड़की के घर के लिए उठी। साढ़े 9 बजे बारात लड़की के घर पहुंची, जहां लड़की पक्ष ने बारात का स्वागत किया। 9:50 बजे द्वार-चार की रस्म पूरी हुई। 10 बजे वरमाला की रस्म शुरू हुई। इसके बाद मंडप के नीचे फेरे की रस्म शुरू हुई। शादी हो गई।
दुल्हन कंचन ने बताया कि सुबह पौपुजी का कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान दूल्हे को दो-तीन बार अचानक मिर्गी के झटके लगे। उसने गर्मी और थकान का बहाना दिया गया, लेकिन दूल्हा फिर भी कार्यक्रम में शामिल हुआ। कार्यक्रम शुरू होते ही दूल्हे को दो-तीन बार शारीरिक झटके लगे, जिसके चलते वह मंडप छोड़कर बाहर चला गया।

लोगों ने इसे गर्मी के कारण आई उलझन बताकर बीमारी को नजरअंदाज कर दिया। किसी तरह दूल्हे को दोबारा मंडप में कार्यक्रम आगे बढ़ाने के लिए बैठाया गया। इस दौरान लड़की पक्ष की सहेलियों और बहनों ने अपने होने वाले जीजा के लिए पहले से तैयार गिफ्ट की रस्म निभाई।
लेकिन जैसे ही दूल्हा-दुल्हन को फिर से गांठ जोड़कर मंडप में लावा की रस्म के लिए बैठाया गया, तभी अचानक दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ा और वह दुल्हन के साथ जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में काफी कहासुनी हुई, जिसके बाद दुल्हन ने बारात के साथ जाने से मना कर दिया और बारात बेरंग वापस लौट गई।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दी तहरीर

दुल्हन के पिता, माता प्रसाद ने बताया कि उन्होंने विवाह के लिए 40 हजार का सामान दहेज में दिया था, जो लड़के के घर विदाई से पहले ही भेज दिया गया था। शादी के बाद जब इस सामान और अन्य लेनदेन को वापस करने की मांग की गई, तो दूल्हा पक्ष ने सामान देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।

दुल्हन के पिता बोले- दो से ढाई लाख रुपए खर्च किए

माता प्रसाद ने बताया कि इस विवाह पर उन्होंने लगभग दो से ढाई लाख रुपए खर्च किए हैं, जिसमें दहेज के सामान के अलावा टेंट, बारातियों और अन्य लोगों का भोजन भी शामिल है। वहीं, लड़के पक्ष ने भी आरोप लगाया कि लड़के में कोई कमी नहीं थी। वह गर्मी के कारण अस्वस्थ हो गया था, लेकिन लड़की वालों ने शादी से इनकार कर दिया और लड़की की विदाई करने से मना कर दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts