Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: लगातार पांच धमाकों से दहला कोतवाली क्षेत्र, मकान की छत उड़ी,...

Meerut: लगातार पांच धमाकों से दहला कोतवाली क्षेत्र, मकान की छत उड़ी, घर में रखा था विस्फोटक

-

  • दो महिला और दो बच्चे हुए चोटिल, आसपास के मकानों में भी आई दरारें।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। एक मकान में धमाके हुए, जिससे छत टूटकर नीचे गिर गई। मकान का एक हिस्सा ढह गया। एक-एक करके पांच धमाके हुए, पांचवें धमाके के बाद छत ही ढह गई। तेज धमाके होने से पूरे एरिया में दहशत फैल गई।

घर में तीन भाइयों का परिवार मौजूद था, पहले धमाका के बाद ही सब बाहर की तरफ भाग कर निकल गए। मगर दो महिला और दो बच्चे चोटिल हुए हैं। आसपास के लोगों मौके पर दौड़कर आए। इस हादसे में किसी व्यक्ति के मरने की जानकारी नहीं मिली है। यह हादसा कोतवाली इलाके के जाहिदियान की है।

 

 

कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई है। पुलिस को घर की छत के एक हिस्से से सुतली बम मिले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस घर में सुतली बम बनाने का काम हो रहा था, अभी तक की जानकारी में फायर डिपार्टमेंट से ऐसी कोई अनुमति नहीं थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली इलाके के जाहिदियान मोहल्ले में शादाब, जाहिद और शाहिद का मकान है। शादाब ई-रिक्शा चलाता है, जाहिद और शाहिद शादी में आतिशबाजी का काम करते हैं। मंगलवार दोपहर को घर में शाहिद और जाहिद, शादाब की पत्नी शाहीन, तीन बच्चे मौजूद थे। अचानक से छत पर विस्फोट हो गया। धमाके में शादाब की पत्नी शाहीन और दो बच्चे मामूली रूप से घायल हुए हैं। पड़ोस की एक बुजुर्ग महिला भी मामूली रूप से चोटिल हुई है।

 

 

सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। लोगों ने बताया कि पांच धमाके हुए हैं। पांचवां धमाका बहुत तेज था। लोगों का कहना है कि विस्फोट से लिंटर की छत बुरी तरह से उड़ गई है। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। लोगों के मुताबिक जिस तरह से गंध आ रही है उससे लग रहा है कि घर में पोटाश रखा हुआ था।

जाहिद और शाहिद जिस तरह से आतिशबाजी का काम करते हैं, उससे लग रहा है कि उन्होंने घर में आतिशबाजी बनाने के लिए छत पर पोटाश आदि रखा हुआ था। उसी में विस्फोट के बाद छत उड़ गई। पुलिस की फील्ड यूनिट इकाई भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

 

 

वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले हिंदू परिवारों से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान उनकी इंस्पेक्टर कोतवाली से झड़प भी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की सांठगांठ से यह सब हो रहा है। यदि इस हादसे में पड़ोस के मकान भी गिर जाते तो इन बेकसूरों की जान-माल की भरपाई कौन करता। इस दौरान खंदक व्यापार संघ के महामंत्री अंकित गोयल भी मौजूद रहे।

 

यह खबर भी पढ़िए-

Meerut update news: मकान में धमाके से उड़ी छत, पड़ोसी सहित चार लोग घायल, 500 मीटर तक धमाके की दहल से सहमे लोग

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts