HomeTrendingUS Dollar/Indian Rupee: रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर 85.49 प्रति...

US Dollar/Indian Rupee: रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर 85.49 प्रति डॉलर पर

-

US Dollar/Indian Rupee: प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा में मामूली सुधार, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर 85.49 प्रति Dollar पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति की घोषणाओं से पहले अस्थिर घरेलू शेयर बाजारों ने भी घरेलू मुद्रा पर दबाव डाला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा कमजोर रुख के साथ खुली और सीमित दायरे में रही। रुपया शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 85.49 पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी Dollar के मुकाबले 85.39 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी Dollar की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.86 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में BSE सेंसेक्स 36.42 अंक की गिरावट के साथ 81,337.33 अंक पर जबकि निफ्टी 43.25 अंक फिसलकर 24,673.35 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,589.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) अपनी अगली द्विमासिक नीति पर विचार-विमर्श चार जून को शुरू करेगी और इसके परिणाम छह जून को घोषित किए जाएंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts